POLITICS; बिलासपुर में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 8 मई को,उमेश पटेल संयोजक बने

रायपुर , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत बिलासपुर से होगी। 8 मई को बिलासपुर में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी।
बिलासपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और एआईसीसी सह-सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों, विधायकों की बैठक लिया। बिलासपुर संभाग की रैली के लिए पूर्व मंत्री उमेश पटेल को कांग्रेस का संयोजक बनाया गया है।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।
एआईसीसी सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

  • Related Posts

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    POLITICS; 2029 चुनाव से पहले सियाशी हलचल, कांग्रेस छोड़ेंगी विधायक सोफिया फिरदौस?, पिता मोहम्मद मोकीम का बड़ा दावा

    भुबनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कटक-बाराबती विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस को लेकर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती