COURT; दुर्ग में गिरफ्तार दो ननों और एक अन्य को NIA कोर्ट से मिली जमानत, मानव तस्करी केस में फैसला

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार ननों के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बिलासपुर एनआईए कोर्ट में शनिवार के दिन मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद दोनों ननों को एनआईए कोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद पीड़ित पक्ष की बेल पर फैसला सुनाया गया।

कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था

बता दें कि 25 जुलाई को दुर्ग से ननों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित पक्ष ने बेल के लिए अप्लीकेशन लगाई थी। इसके बाद इनकी सुनवाई बिलासपुर के एनआईए के कोर्ट में हुई। बीते एक अगस्त के दिन एनआईए कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद शनिवार के दिन उन्होंने फैसला सुनाते हुए दोनों ननों को बेल दे दी है। ननों के वकील अमृतो दास ने बताया कि कोर्ट ने तीनों को सशर्त जमानत दे दी है।

मानव तस्करी के आरोप में हुई थी गिरफ्तार

25 जुलाई के दिन आगरा जा रही ट्रेन में दोनों ननों को नारायणपुर की 3 महिलाओं के साथ पकड़ा गया था। बजरंग दल की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर रेल पुलिस ने नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस के साथ सुकमन मंडावी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उन पर जबरन धर्म परिवर्तन और मानव तस्करी का आरोप लगा था।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा