LIQUOR;शराब दुकान खोलने के लिए प्रस्ताव न देने पर बर्खास्तगी की‌ धमकी से मचा बवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,पंच-सरपंच इस्तीफा देंगे

रायपुर, ग्रामीणों व पंचायत की मनाही के बाद आसन्न आबकारी सत्र 1 अप्रैल से ग्राम खौली में शराब दुकान खोलने पर आमादा प्रशासन अब धमकी -चमकी पर उतर आया है । पंचायत द्वारा प्रस्ताव न देने पर एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर बर्खास्तगी की‌ धमकी की जानकारी मिलते ही ग्राम में बवाल मच गया है । आनन – फानन में बीते कल गुरुवार की सुबह ग्रामीण सभा की एक बैठक आहूत कर इसकी निंदा करते हुये किसी भी हालत में शराब दुकान न खुलने देने का निर्णय लिया गया और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे किसी के भी दबाव में न आये और फिर दबाव डालने की स्थिति में इसका उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दें ।
 इधर इस घटनाक्रम से बौखलाये ग्रामीणों ने आनन-फानन में एक ज्ञापन तैयार कर व पूर्व में पंचायत द्वारा शराब दुकान खोलने की अनुमति न देने संबंधी आवेदन को इस ज्ञापन के साथ ‌संलग्न कर एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से जिलाधीश को‌ सौंप इसकी प्रति क्षेत्रीय विधायक व‌ सांसद रहे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित वर्तमान क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर लाल उमेद सिंह ,अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र शर्मा व कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग को सौंप पूरे  घटनाक्रम की जानकारी दी है। अनुचित दबाव व‌ धमकी दे पंचायत प्रस्ताव लेने की कोशिश की निंदा करते हुये बिना विधिवत पंचायत प्रस्ताव के शराब दुकान खोलने पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने के प्रति आगाह किया है। प्रतिनिधि मंडल में ग्राम प्रमुख नारायण चंद्राकर ,उमेश चंद्राकर ,गयाराम चंद्राकर, शोभाराम चंद्राकर ,जयप्रकाश चंद्राकर व जयराम साहू आदि शामिल थे । 

  • Related Posts

    ACCIDENT; बरसात के पहले छात्रावास की छत का एक हिस्सा गिरा,छात्र घायल,विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सेवा मुहैया कराई

    रायपुर, बारिश एवं हवा-पानी के चलाअते विगत 2 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शिवम् छात्रावास…

    HC;फ्लिपकार्ट को बड़ा झटका, मर्डर केस में FIR रद्द करने वाली याचिका खारिज, आरोपियों ने ऑनलाइन मंगाया था चाकू

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने फ्ल‍िपकार्ट के अधिकारियों द्वारा दायर की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’