CRIME; कांकेर में फिर भड़का धर्मांतरण विवाद,ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों के घरों में की तोड़फोड़

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर लगातार तनाव और हिंसा की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कांकेर जिले से लगभग 30 किलोमीटर दूर पुसागांव क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों के घरों में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एतिहातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने लगभग 10 घरों में प्रवेश कर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कार्रवाई उन धर्मांतरित परिवारों के खिलाफ की गई, जिन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने पहले इन परिवारों के साथ बैठक की और उन्हें अपने मूल धर्म में लौटने के लिए कहा था, लेकिन जब यह प्रयास असफल रहा, तो उन्होंने घरों में तोड़फोड़ की।

घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों और धर्मांतरित परिवारों के बीच न केवल शब्दों का विवाद हुआ बल्कि हिंसक घटनाओं का डर भी बढ़ गया। इस दौरान कई घरों में हुए नुकसान का वीडियो सामने आया, जिसने स्थानीय माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

इस घटना के साथ ही कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर उपजे विवाद ने क्षेत्र में सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में बड़े तेवड़ा और आमाबेड़ा गांव में हुई हिंसक झड़पों के बाद अब पुसागांव की घटना ने प्रशासन के लिए चुनौती और बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पक्षों को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    ACCIDENT; स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व