Vivah Muhurat;मई-जून में विवाह के लिए मुहूर्त नहीं, 17 जुलाई से लगेगा चातुर्मास, आखातीज पर बजेगी शहनाई

भोपाल, विवाह के लिए श्रेष्ठ माने गए साढ़े तीन स्वयं सिद्ध मुहूर्त में से एक अक्षय तृतीया 10 मई को होगी। हालांकि इससे पहले ही दांपत्य जीवन के लिए आवश्यक सुख-सौभाग्य और सौंदर्य देने वाले गुरु और शुक्र का तारा अस्त हो जाएगा। इसके चलते मई और जून में दो माह विवाह के लिए शुद्ध मुहूर्त नहीं है। हालांकि मत-मतांतर के साथ विभिन्न उपायों करते हुए आखातीज पर युगल परिणय सूत्र में बंधेंगे।

28 अप्रैल से 5 जुलाई तक शुक्र का तारा अस्त रहेगा जबकि 7 मई से 31 मई तक गुरु का तारा अस्त रहेगा। इसके चलते मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। ज्योर्तिविद् पंडित कान्हा जोशी के अनुसार इन दोनों ग्रह का विशेष महत्व विवाह के लिए बताया गया है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र व्यक्ति के सौंदर्य सहित अन्य शारीरिक और भौतिक सुख को प्रदान करने वाला बताया गया है। इसके अतिरिक्त बृहस्पति जीवन में नैतिकता, समृद्धि , संस्कार और धर्म का कारक है। इसके बाद 9 जुलाई से एक बार फिर वैवाहिक आयोजन शुरू होंगे।

नवंबर में आठ शुभ मुहूर्त

विवाह 9,11,12,13 और 15 जुलाई को किए जा सकेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास लगने से विवाह नहीं होंगे। इसके बाद एक बार फिर चार माह के लिए वैवाहिक आयोजन पर रोक लग जाएगी नवंबर में 12,13,16,17,18,22,23, और 25 नवंबर को मुहूर्त है। वर्ष के आखरी महीने दिसंबर में विवाह के 6 मुहूर्त 4,5,9,10,14 और 15 दिसंबर को रहेंगे।

आखातीज को लेकर क्या है विद्वानों के मत

पं. विनायक जोशी के अनुसार एक मत के अनुसार अबूझ मुहूर्त में से एक आखातीज पर विवाह बिना मुहूर्त देख भी किया जा सकता है लेकिन इसमें गुरु और शुक्र में से किसी एक तार उदित होना आवश्यक है। एक अन्य मत के अनुसार साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में अक्षय तृतीया भी है। इसमें इस दिन विवाह के लिएं पचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती है। आखातीज पर सूर्य और चंद्रमा उच्च के होते है। इसके चलते इस अवसर पर किए जाने वाले कार्य में किसी प्रकार का दोष नहीं लगता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी