VOTING; नारायणा हॉस्पिटल की पहल-उंगली पर होगी स्याही तो मतदाताओं को 12 मई तक मिलेगा जांच में 25% की छूट का लाभ

रायपुर, रायपुर लोकसभा में आगामी 07 मई को मतदान किया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने जिले के श्री नारायणा हॉस्पिटल द्वारा प्रशंसनीय पहल की गई है। मतदान तिथि 07 मई से लेकर 12 मई तक हॉस्पिटल द्वारा विभिन्न सेवाओं पर विशेष छूट दी जा रही है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मिलकर हॉस्पिटल के प्रतिनिधि अतुल सिंघानिया ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए हॉस्पिटल द्वारा कुछ विशेष पहल की गई है। जिसमें 07 मई को मतदान के पश्चात जो भी व्यक्ति अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आयेगा और अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओपीडी जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

इसी तरह 08 मई 2024 से 12 मई 2024 तक ओपीडी में आये व्यक्ति को अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओपीडी कंसल्टेशन में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही 07 मई को मतदान करने के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे अपनी ऊँगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस दिन का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा। सिंघानिया ने बताया कि हॉस्पिटल द्वारा यह पहल लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…