VOTING; छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों दोपहर 1 बजे तक 53 फीसदी मतदान, राजनांदगांव में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला

 रायपुर, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान आरंभ हो गया है। दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट है। माना जा रहा है कि इन तीन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प होने वाला है। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

छग में तीन लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 53.09 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें धमतरी के सिहावा में 61.82, कुरुद में 50.86 और धमतरी में 48.60 फीसदी मतदान हुआ।छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के लिए तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद के लिए हो रहे चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 35.47% प्रतिशत मतदान हुआ है। महासमुंद लोकसभा सीट पर 34.43%, राजनांदगांव में 32.99% और कांकेर में 39.38% मतदान हुआ। 

गरियाबंद में भारी वर्षा ने मतदान को प्रभावित किया। मैनपुर क्षेत्र 1 घंटे तक बारिश होती रही। एकाएक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मैनपुर और आसपास के क्षेत्र में जबरदस्त वर्षा हुई। लोग मतदान केंद्र के अंदर सिमटे। उदंती टाइगर प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया गया।  मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कौड़ीकसा मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवासुर में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मतदाता बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागे। 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। ग्रामीण मतदाताओं में मधुमक्खियों के कारण दहशत रही।

टेडेसरा में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की

राजनांदगांव के ग्राम टेडेसरा में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का मुक्की हुई। गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप। महिलाओं को छाते में मारने की शिकायत। पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पहुंच कर बीजेपी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली।

गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या

गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद की सर्विस रायफल से सर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल भवन में रुका था। जवान मध्यप्रदेश के राजपुर के जियालाल पंवार का रहने वाला था। 34वीं बटालियन की ए कंपनी पदस्थ जवान की लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ ड्यूटी में लगी थी। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 53.09% हुआ मतदान

तीनों लोकसभा सीटों पर विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत
कांकेर लोकसभा सीट
अंतागढ़ में- 63.40%
केशकाल में- 64.56%
गुंडारदेही में- 56.12%
डौंडीलोहारा में-56.60%
कांकेर में 61.90%
भानुप्रतापपुर में- 64.10%
संजारी बालोद में- 54.97%
सिहावा में- 61.82 %

महासमुंद लोकसभा सीट
कुरूद में-50.86%
खल्लारी में- 51.50%
धमतरी में- 48.60%
बसना में- 53.74%
बिंद्रानवागढ़ में- 55.49%
महासमुंद में 49.23%
राजिम में- 51.88%
सराईपाली में- 55.11%

राजनांदगांव लोकसभा सीट 
कवर्धा में- 46.32%
खुज्जी में- 41.10%
खैरागढ़ में- 54.83%
डोंगरगढ़ में- 45%
डोंगरगांव में- 46.80%
पंडरिया में- 45.78%
मोहला-मानपुर में- 63%
राजनांदगांव में 43.66%

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर