VOTING; छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में तीन सीटों पर 73.5 प्रतिशत मतदान

रायपुर, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान कल शाम 6 बजे समाप्त हो गया। दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

शाम 5 बजे तक औसतन 73.5% मतदान हुआ. फाइनल आंकड़ा आने बाद तीनों सीटों पर औसत मतदान 80 फीसदी तक जाने के आसार हैं. सभी जगह ज्यादा मतदान हुआ है. इसकी वजह यह कि कुछ नक्सल प्रभावित बूथों को छोड़कर ज्यादातर बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. अब तक चुनावों में 5 बजे तक ही मतदान होता रहा है.

छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के लिए तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद के लिए हो रहे चुनाव में 3 बजे तक 63.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। महासमुंद लोकसभा सीट पर 63.30 %, राजनांदगांव में 61.34 % और कांकेर में 67.50 % मतदान हुआ। गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ के 9 संवेदनशील नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने 9 मतदान केंद्रों में हुए मतदान का आंकड़ा जारी किया है। ग्रामीण मूलभूत समस्या को लेकर मतदान का शुरू से विरोध कर रहे थे।  ऐसा रहा मतदान- ओड-79 %, आमामोरा 63 %, गरिबा 1 %, कमरभौदी-83 %, बडे गोबरा -75.7 %, गौर गांव 33.45 % , सहाबिन कच्छार 12.5 %, कोदो माली 19 % और नागेश में 4.02 प्रतिशत मतदान हुआ

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’