WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

नई दिल्ली, इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर बड़ा हमला किया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई।  पहला हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास हुआ। सुप्रीम लीडर खामेनेई को हमले से पहले ही सुरक्षित जगह भेज दिया गया।तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमले की आवाज सुनी गई।

ईरान पर हमला करने के बाद इजरायल ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। कर्मचारियों को शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है।

ईरान में 30 जगहों पर इजरायल का हमला

इजरायल के रक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, ‘इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है।’ ईरान में राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कई मंत्रालयों के भवन पर भी हमला हुआ है। इजरायल ने ईरान की खुफिया एजेंसी के दफ्तर पर निशाना साधा है। इजरायल ने ईरान में करीब 30 ठिकानों पर हमला किया है। इजरायली सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके।

इजयरायल ने जारी किया अलर्ट

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की जानकारी दी। इजरायल ने पोस्ट में बताया, ‘पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट जारी किया गया है।’

इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने अपने लोगों को जानकारी देते हुए कहा, ‘यह लोगों को इजराइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है। IDF लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध करता है।’इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके साथ ही स्कूलों को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इजरायल ने पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी है।

ईरान ने बंद किया एयरस्पेस

इजरायली हमलों को देखते हुए ईरान ने भी एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजरायल के धमाकों से ईरान में दहशत का माहौल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    गरियाबंद, न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय पॉक्सो एवं बलात्कार मामले में पीठासीन न्यायाधीश श्री यशवंत वासनीकर ने नाबालिक पीड़िता को सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ…

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

     रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने आग के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ