PROTEST; अपर कलेक्टर के दुर्व्यवहार से नाराज़ डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवा ठप…

0 आपातकालीन सेवाएं भी बंद करने की चेतावनी

जगदलपुर, बस्तर अंचल के नारायणपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद कर दी है। गुरुवार सुबह से अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते है लंबे समय से इनकी मनमानी पर कोई रोक नहीं लग रही है। पूर्व में मकान खाली कराने के मामले में भी अपर कलेक्टर पर कर्मचारियों को धमकाने चमकाने के आरोप लगे थे।

पूरा स्टाफ मानसिक दबाव में काम कर रहा

डॉक्टरों का आरोप है कि अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई समय-समय पर चिकित्सकों के साथ अभद्र भाषा और अपमानजनक व्यवहार करते रहे हैं, जिससे अस्पताल का पूरा स्टाफ मानसिक दबाव में काम कर रहा है। हाल ही में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री साहू के साथ एक गंभीर घटना हुई, जब वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते ट्रांजिट हॉस्टल के रिक्त कक्ष के आवंटन को लेकर अपर कलेक्टर से मिलने गई थीं। इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हुईं। इससे पूर्व भी कई बॉन्डेड डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने इसी प्रकार के व्यवहार की शिकायतें की थीं।

अपर कलेक्टर से सार्वजनिक माफी की मांग

डॉक्टरों ने 20 जून को कलेक्टर को पत्र सौंपकर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई से सार्वजनिक माफी की मांग की थी और 24 जून तक का समय दिया था। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज होकर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी। इस हड़ताल से गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह ठप रही और मरीज इधर-उधर भटकते नज़र आए। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और अब जिला प्रशासन पर उचित निर्णय लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

जिला अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. आदित्य केतकी ने बताया कि अपर कलेक्टर के दुर्व्यवहार को लेकर 20 जून को कलेक्टर को पत्र सौंपा गया था, जिसमें 24 जून तक सार्वजनिक माफी की मांग की गई थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर 27 जून से ओपीडी सेवा बंद  कर दी गई है। यदि अब भी समाधान नहीं निकला, तो आपातकालीन सेवाएं भी बंद की जाएंगी।

  • Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

    रायपुर,  प्रदेश में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक प्रदेश में स्वाइन…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी