CRIME; सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार, छह साल पुराने मामले में वारंट

रायपुर, राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है।

रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है। इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए थे। इस दौरान दोनों भाई फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि, इस बीच रोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिली थी।

अब 7 साल पुराने मामले में रोहित तोमर को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाने में वर्ष 2019 में रोहित के खिलाफ धारा 327, 384 और 506 के तहत मामला दर्ज था। यह मामला जान से मारने की धमकी, मारपीट और प्रताड़ना से संबंधित था। पेशी में गैरहाजिरी के कारण अदालत ने रोहित तोमर के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

डीसीपी उमेश गुप्ता ने इस वारंट की समीक्षा की और एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने स्थायी वारंट के आधार पर रोहित तोमर को गिरफ्तार किया। वारंट की तामीली के बाद रोहित को अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश पर उसे पुनः जेल में दाखिल कराया गया है।

रायपुर पुलिस ने मामले में साफ किया है कि किसी भी आरोपी को अपराध करने से बचाने की छूट नहीं दी जाएगी और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    PROTEST; रांची में छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, वाटर कैनन की बौछार के बीच छात्रों का अनोखा प्रदर्शन

    रांची, झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति…

    EXAM SCAM; JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, परीक्षा घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई

    रांची, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र