WATER; गर्मी में निस्तारी पानी की दरकार, तालाब भरने गंगरेल का पानी देने ज्ञापन

रायपुर, इस भीषण गर्मी में हर गांव में निस्तारी पानी की जरुरत है। फिर भी लगभग 4 हजार की आबादी वाले ग्राम बड़गांव को भी इस साल निस्तारी पानी की भारी जरूरत महसूस हो रही है । पंचायत ने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेज सिंचाई नाली में कतिपय उद्योगपतियों द्वारा डाले गये व्यवधानों को हटवा तालाब को भरवाने का आग्रह किया है । मांढर शाखा नहर से निकले  करीबन 13 किलोमीटर लंबी वितरक शाखा के 5 किलोमीटर लंबी माइनर नंबर 01 के अंतिम छोर में पड़ता है यह गांव जहां डिमांड पर सिंचाई व‌ निस्तारी पानी पहुंचाना भी व्यवहारिक दिक्कतों के चलते विभाग के लिये चुनौतीपूर्ण कार्य रहता है ।
इस माइनर के शुरुआती ग्राम सोनपैरी से कुटेसर में पानी आने के बाद माइनर को दो भागों में बांट तोड़गांव व बड़गांव को सिंचाई पानी देने की व्यवस्था है लेकिन निस्तारी पानी की बात तो दूर खरीफ सिंचाई के दौरान भी खासकर कुटेसर , बड़गांव व तोड़गांव को सिंचाई पानी पहुंचाना दुष्कर हो जाता है । इसी के चलते या तो इन ग्रामों के‌ ग्रामीणों ने या फिर सिंचाई विभाग ने सिंचाई अनुबंध को‌ समाप्त कर दिया है और गाहे – बगाहे सिंचाई अथवा निस्तारी पानी की मांग पर डिमांड में पानी दिया जाता है जिसे भी पहुंचाने जहां विभाग को काफी मशक्कत करना पड़ता है और ग्रामीणों को भी जूझना पड़ता है ।

बहरहाल बड़गांव के बांधा व एक तालाब को ट्यूबवेल से निस्तारी लायक भरने के कोशिशों के ‌बीच अभी गर्मी के सर्वाधिक बचे माहों को देखते हुये निस्तारी संकट से बचने ग्राम पंचायत बड़गांव के उपसरपंच बनवारी  यादव ने अधीक्षण अभियंता एस के साहू , कार्यपालन अभियंता ललित रावटे , अनुविभागीय अधिकारी एम के खेलकर व सहायक यंत्री निखिल अग्रवाल को ज्ञापन दे इसकी प्रति बीते वर्षों में सिंचाई व निस्तारी पानी पहुंचवाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ‌को भी प्रदत्त की है जिन्होंने ग्रामीणों ‌के‌ साथ माइनर का निरीक्षण कर इसमें कतिपय उद्योगपतियों द्वारा अवैध रूप से सड़क बना अवरोध उत्पन्न ‌करने वालों से चर्चा कर अवरोध को हटवाने व निस्तारी पानी लाने विभागीय अमला को‌ सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया है और साथ ही निस्तारी पानी देने विभागीय अधिकारियों से भी चर्चा करने का आश्वासन दिया है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; राजधानी के पास चल रहा था अवैध बाल आश्रम, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव

    रायपुर, जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए कितनी निगरानी की जा रही है। इसका आंदाजा इसी से लगाया ज सकता है कि राजधानी के पास…

    RMC; स्मार्ट सिटी टैंकरों के भरोसे,राजधानी के 50 फीसदी वार्डों में जल संकट, महापौर की सफाई –राजधानीवासियों की प्यास बुझाने टैंकरों से भेज रहे पानी

    रायपुर,  गर्मी बढ़ने के साथ ही स्मार्ट सिटी राजधानी रायपुर में के पचास फीसदी वार्डों में जल संकट गहराता जा रहा है। 70 वार्डों में से 35 वार्डों में पानी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……