POLITICS; महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के बाद अब ‘चाचा-भतीजा’ ने मिलाया हाथ, मिलकर लड़ेंगे नगर निगम चुनाव

मुम्बई, महाराष्ट्र की राजनीति में नगर निगम चुनाव से पहले कई विरोधी दल एक-साथ आने की कवायद शुरू कर दिए हैं, तो कई दलों ने विरोधियों से हाथ मिला लिया है. हाल ही में कई सालों से राजनीति में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे ठाकरे परिवार एक साथ आ गए हैं. ठाकरे परिवार के बाद अब चाचा-भतीजा (शरद-अजित) ने भी साथ आने का फैसला किया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने रविवार को शरद पवार की पार्टी एनसीपी (शरद पवार) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. 15 जनवरी को महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में मतदान होना है. फिलहाल, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है.

NCP प्रमुख अजीत पवार ने पिंपरी चिंचवड़ में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए NCP और NCP (शरद पवार) के बीच गठबंधन की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा, “पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करते समय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट ने पिंपरी चिंचवड़ में मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इस वजह से परिवार एक बार फिर साथ आएगा. लोगों के मन में बहुत से सवाल थे कि क्या होगा, कई बार महाराष्ट्र के विकास के हित में कुछ फैसले लेने पड़ते हैं. मैंने यहां के नेताओं के साथ सीट-शेयरिंग पर बात की है और इसकी घोषणा भी जल्द ही की जाएगी.”

बता दें, पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान भी गठबंधन को लेकर बातचीत हुई थी लेकिन यह सफल नहीं हो पाई थी. क्योंकि अजित पवार ने शर्त रखा था कि शरद पवार गुट के भी उम्मीदवार हमारी पार्टी के ही सिंबल पर चुनाव लड़ें. लेकिन इस दौरान शरद पवार ने इस शर्त पर मंजूरी नहीं दी और दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े. शरद पवार गुट के नेता अंकुश काकड़े ने कहा था कि अगर हम इस शर्त को स्वीकार्य कर लेते हैं तो पार्टी में इसका गलत संदेश जाता, इसलिए गठबंधन नहीं किया.

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज

पवार परिवार (चाचा-भतीजा) के बीच विवाद के बाद अजित पवार ने अपना अलग दल बना लिया था. दोनों दलों ने एनसीपी के नाम को लेकर कोर्ट का भी रुख किया. हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद ‘घड़ी’ का चिंह अजित पवार और ‘तूतारी’ का चिंह शरद पवार गुट के पास है. गठबंधन में शामिल होने की वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन चाचा-भतीजे के इस गठबंधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल जरूर पैदा कर दी है.

  • Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले