NAXALITE; बस्तर इलाके में नक्सली मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, सर्चिंग जारी

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के नक्सल प्रभावित बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर थाना गंगालूर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। बस्तर संभाग में सुबह से चल रही मुठभेड़ में जवानों ने अबतक कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इसकी पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है. उधर कांकेर क्षेत्र में भी मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बीजापुर मुठभेड़ में एक जवान बलिदान भी हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्चिंग जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

जवानों ने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाके में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 26 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा कांकेर-नारायणपुर सरहदी इलाके में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 4 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल, दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

मुख्यमंत्री साय बोले – मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद खत्म होगा

नक्सल मुठभेड़ मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता मिली। दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं। जवानों के साहस को नमन करते हैं। सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं।  बस्तर की खूबसूरती को लोग जल्द देख पाएंगे। अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा। गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने की जवानों की सराहना 

बीजापुर में हुए मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जवानों की सराहना की है और एक जवान की शहादत को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के जवानों ने 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

  • Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य