Weather;नवतपा के पहले छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश और आंधी चलने के आसार

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में नवतपा के पहले एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। बहरहाल शनिवार की शाम को बसना अंचल में कहीं कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की खबर है।

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

शुक्रवार को कोरबा सर्वाधिक गर्म रहा। एडब्ल्यूएस कोरबा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के साथ ही बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड आदि सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र