WEATHER; भीषण गर्मी के बीच बदला राजधानी का मौसम, सुबह से छाए बादल,यहां हो सकती है बारिश

 रायपुर,चुनावी गर्माहट के बीच मौसम भी गर्म होता जा रहा है। वहीं चुनाव के दौरान हल्की-सी राहत की उम्मीद मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को राजधानी में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने के संकेत हैं। वहीं प्रदेश के एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की भी संभावना है।

साथ ही अगले 48 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इसके बाद एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित छत्तीसगढ में मौसम बेहद गर्म रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बेमेतरा में 44.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

बन रहा सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ 65 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा के उपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।इसकी वजह से प्रदेश में सोमवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। इन सभी के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर बने रहने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा