Weather; राजधानी में राहत की बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम वर्षा, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को देर शाम रायपुर से लेकर बस्तर तक झमाझम बारिश हुई है। वहीं अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 मई तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (CG Weather Update) के मुताबिक 24 घंटे के बाद यानी सोमवार दोपहर बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री बेमेतरा में रिकॉर्ड किया गया । वहीं, सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट (CG Weather Update)

बालोद, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव सुकमा में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

आज से 2 दिन तक गरज-चमक के आसार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 13 मई से बारिश, अंधड़ और गरज-चमक पड़ने की गतिविधियां और (CG Weather Update) बढ़ेंगी। इसका असर राज्य के सभी संभागों में नजर आएगा। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। 15 मई तक प्रदेश में यही हालात रहेंगे।

इसलिए हो रही बारिश

उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात (CG Weather Update) है। यहां से मध्यप्रदेश, झारखंड, प. बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक एक द्रोणिका है।मध्यप्रदेश और आसपास 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवात है। इस सिस्टम की वजह से समुद्र से नमी आ रही है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में इस वजह से बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिख (CG Weather Update) रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र