Weather; आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी संभव, 24 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

रायपुर,  मई के महीने में भी लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। पिछले लगभग एक सप्ताह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, यह गिरावट का दौर अगले 24 घंटे तक और रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में दो से तीन डिग्री तक पारा गिरने के आसार हैं, जबकि इसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

वहीं, प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने एवं अंधड़ चलने की संभावना है, जबकि एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने के भी संकेत हैं। साथ ही राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के संकेत हैं।

इसी बीच शुक्रवार को राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे और बहुत हल्की बूंदा-बांदी भी देखने को मिली, जबकि कवर्धा क्षेत्र में एक सेमी तक वर्षा भी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में वर्षा की संभावना

एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से रायलसीमा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसकी वजह से शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में वर्षा की संभावना के साथ ही अंधड़ चलने एवं वज्रपात होने के भी आसार बन रहे हैं। साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट

मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के औसत आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। यह माना और बिलासपुर में सात डिग्री सेल्सियस तक कम, जगदलपुर व पेंड्रा रोड में चार डिग्री, राजनांदगांव में तीन डिग्री, जबकि अंबिकापुर में यह सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान दुर्ग में औसत से कम

इसके अलावा न्यूनतम तापमान दुर्ग को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में औसत से ज्यादा है। यह दुर्ग में औसत से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि माना में 1.6 डिग्री, बिलासपुर में 1.5 डिग्री, जगदलपुर में 0.4 डिग्री और पेंड्रा रोड में 0.1 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य औसत से अधिक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा