WEATHER; उत्तरी ठंडी हवाओं से छत्‍तीसगढ़ में सर्दी बढ़ी, राजधानी में छाया कोहरा,अगले तीन दिनों में और बढेगी ठंड

रायपुर , उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके साथ ही अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं रायपुर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है।बादल छाने के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश भर में शीतलहर का आभास होने लगा है। हालांकि अधिकतम तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है।ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी इन दिनों गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रही।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है। इसके चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव ज्यादा रहेगा और न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। हालांकि बस्तर संभाग में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ज्यादा ठंडा

प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत तक की छूट

अब ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों के कारोबार में भी बढ़ोतरी होने लगी है। गर्म कपड़ों पर इन दिनों 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिसे उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य