WEATHER; छत्तीसगढ़ मानसून की दस्तक के पहले 6 से 10 जून तक आंधी-बारिश के संकेत, गर्मी से मिलेगी राहत

 रायपुर, केरलम में मानसून के आगमन के साथ अब प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आंधी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है। आज रायगढ़ में अचानक मौसम में बदलाव हो गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम में हुए परिवर्तन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि 10 जून तक कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है।

छत्तीसगढ़ में आमतौर पर केरलम में मानसून के दस्तक के करीब दो सप्ताह के भीतर प्रवेश कर जाता है। अगर मानसून की गति सही रही तो विशेषज्ञों के अनुसार 20 जून का छत्तीसगढ़ में आगमन संभव है। वहीं पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो बस्तर में मानसून के एंट्री के साथ बारिश का दौर अचानक थम गया था।​ जिसके चलते मानसून एक सप्ताह लेट हो गया था। वहीं अगर तय समय में एंट्री हुई तो जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवात तथा द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम प्रभावित हो रहा है। इसके कारण दुर्ग सहित कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। ऐसे में लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। प्रदेश में अभी मानसून की औपचारिक एंट्री नहीं हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में उसकी तेज प्रगति को देखते हुए अगले सप्ताह प्री-मानसून गतिविधियों में और तेजी आने के संकेत हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा