WEATHER; छत्‍तीसगढ़ में कडाके ठंड , 21 दिसंबर तक पारा गिरेगा, अंबिकापुर सबसे सर्द

रायपुर, राजधानी सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। अंबिकापुर सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ इन दिनों सर्वाधिक ठंड की चपेट में है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, गिरावट का यह दौर 21 दिसंबर तक जारी रहेगा, जबकि इसके बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। इसी बीच सोमवार को राजधानी का मौसम साफ रहने की संभावना है।

वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तिल्दा और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नमी कम होते ही गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण द्रोणिका के रूप में जम्मू-कश्मीर के ऊपर स्थित है। इसका अक्ष मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर पर 74 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने कारण, वातावरण में नमी की मात्रा घटने की प्रबल संभावना है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने संभावना है। इस अवधि में न्युनतम तापमान में लगभग दो से तीन डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य