WEATHER; छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी सर्दी, सरगुजा संभाग में शीतलहर की संभावना

रायपुर,  प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलते ही अब ठिठुरन बढ़ने लगी है और दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। सरगुजा संभाग में तो शीतलहर के हालात हो गए है। वहीं गुरुवार को रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक इस वर्ष जनवरी माह में सबसे कम है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को भी सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी। प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। गुरुवार सुबह भी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ ही कोहरा भी छाया रहा। साथ ही बादल भी छाए रहे, हालांकि दोपहर तक मौसम साफ भी होने लगा और धूप आ गई। बढ़ती ठंड के कारण गुनगुनी धूप भी काफी अच्छी लगने लगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं का आना प्रभावित होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

बलरामपुर में चार डिग्री पहुंचा रात का तापमान

प्रदेश भर में गुरुवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य