WEATHER; बारिश से ठंड बढी, धान कटाई प्रभावित होने के साथ धान भींगने की आशंका

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है, यहां राजधानी रायपुर से लेकर न्यायधानी बिलासपुर और अंबिकापुर तक बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई है। कहीं कहीं पर बारिश से धान के भींगने की खबर है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए रहे वहीं दोपहर 3 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बिलासपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, यहां पर अलग- अलग इलाको में हल्की बारिश हो रही है, बदली और बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिला है, ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ी हुई है। बारिश से धान कटाई भी प्रभावित होने की आशंका है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बदले मौसम के साथ कई जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। बिलासपुर जिले में भी बदले मौसम का असर देखा जा रहा है। बदली के साथ सुबह से रुक- रुक कर हल्की बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ गया है। तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं बदली और बारिश के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। अचानक से ठिठुरन भरे ठंड का लोगों को अहसास होने लगा है। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इधर बदले मौसम का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। कटे हुए फसलों के इससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य