WEATHER; सूरज उगल रहा आग, लू के हालात, चार दिन में तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान

रायपुर, रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में गर्मी सितम ढा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बढ़ने के बाद लोगों को लू से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा।

रायगढ़ का तापमान 43.9 डिग्री दर्ज

शुरुआती मई में रायपुर सहित पूरे राज्य में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य का सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। बुधवार को रायगढ़ का तापमान अन्‍य शहरों को पीछे छोड़ते हुए 43.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं महासमुंद, डोंगरगढ़, तिल्दा जैसे इलाकों में भी गर्मी का तेज प्रभाव दिखा।

वहीं रायपुर में भी गर्मी बढ़ी है और तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में दशमलव दो डिग्री की वृद्धि हुई है। रायपुर में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि माना में 42.1, बिलासपुर में 41.6, पेण्ड्रारोड में 40, अंबिकापुर में 39.8, जगदलपुर में 39.6 और राजनांदगांव में 42 डिग्री था।

हालांकि रायपुर में आधी रात को कुछ देर तेज हवा भी चली। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी से बेहाल लोग देर रात तक सपरिवार चहलकदमी कर रहे हैं और राहत के लिए शीतल पेय, आइसक्रीम आदि का सेवन करते देखे गए। घरों, दफ्तरों में लगभग पूरे समय पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को रायपुर में आकाश साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा