WEATHER;छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों में बारिश के आसार, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान,ठंंड होगी कम

रायपुर, बंगाल की खाड़ी से आ रही नर्म युक्त गर्म हवा के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब ठंड थोड़ी कमतर हुई है। हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा ही है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। पिछले वर्ष चार जनवरी की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी कम है, वर्ष 2023 में तो जनवरी के पहले सप्ताह में ही जबरदस्त ठंड पड़ी थी और चार जनवरी को तो दिन का अधिकतम तापमान के मामले में बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था।

पिछले वर्ष चार जनवरी को टूटा था रिकार्ड

वर्ष 2023 में चार जनवरी के दिन दिन के तापमान के मामले में ठंड का बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था और चार जनवरी का दिन सबसे ठंडा था।साथ ही उस दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी काफी कम हो गया था। चार जनवरी 2023 को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……