DOG; अजीब कुत्तों की गजब कहानी

सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश कर दिया है कि शेल्टर होम में कुत्ते रखे नहीं जाएंगे।उनकी नसबंदी कर उन्हें छोड़ दिया जाए।केवल खूंखार सड़कछाप कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा। इस आदेश से देश भर के कुत्तों को राहत मिली है। दिक्कत अब सार्वजनिक स्थानों में  कुत्तों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने वाले उन लोगों की है जो अपने घर के बजाय चौक चौराहों में  रोटी, ब्रेड, बिस्किट आदि खिलाते है।
स्वच्छता अभियान के चलते शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक दिक्कत में आवारा कुत्ते आए है। इनके खाने के लिए कूड़े करकट में फेका गया खाना अब  उपलब्ध नहीं रह गया है। होटलों, चाय की दुकानों में भी सफाई बढ़ गई है जिसके चलते बचा हुआ नाश्ता खाना  सीधे शहर के बाहर चला जाता है।
देश भर में जानवरों के प्रति घर के बाहर संवेदनशील लोगों की एक बड़ी बिरादरी है। सुबह के समय इस बिरादरी के लोग मानवीय या धार्मिक कारणों से सड़कछाप कुत्तों को घर में रात की बची रोटी, ताजा ब्रेड, बिस्किट खिलाने  मार्निंग वॉक में निकलते है। कुत्ते  इस बिरादरी  के लोगों को दूर से पहचान लेते है और इकट्ठे हो जाते है।
आम लोगों को कुत्तों को रोटी ब्रेड बिस्किट देने वालों से दिक्कत नहीं है।दिक्कत है उन कुत्तों से जो अचानक ही किसी पैदल चलने वाले या दो पहियां वाहन चालकों को भौंकने लगते है या दूर तक दौड़ाते है वह भी समूह में। इसके अलावा  मोहल्ले के किसी छोर में रात में कभी भी भौंकते है या आपस में लड़ते है। इन कारणों से अनेक बार गंभीर दुर्घटना घटी है।इसके अलावा कुत्तों के काटने का डर और भी भयावह है।जो लोग कुत्तों से डरते है उनके भय की सीमा नहीं होती।इस पर से कुत्ते के काटने के बाज रेबीज के इंजेक्शन जिनकी संख्या पहले सात थी अब तीन से लेकर पांच है। इनकी कीमत 1200से 1800रुपया है। सवाल पैसे से ज्यादा परेशानी की है। दो से चार सप्ताह तक सारे इंजेक्शन के कोर्स में लगता है। मानसिक परेशानी अलग।
जानवरों के प्रति संवेदनशीलता अच्छी बात है लेकिन ये केवल सार्वजनिक स्थानों में हो ये अनुचित है।हिंदू धर्म शास्त्र में कुत्ते के लिए  एक रोटी बनाने की व्याख्या है। शनि ग्रह से पीड़ित लोगों के लिए कुत्ते को रोटी खिलाना अनिवार्य है,इसके बिना शनि शांत नहीं होगा।
प्रश्न ये उठता है  सार्वजनिक स्थानों पर  संवेदना दिखे,धार्मिक उद्देश्यों की पूर्ति हो लेकिन  जो लोग रोजाना भयपूर्वक आते जाते है, कुत्तों के आतंक का शिकार होते है ऐसे लोगों के लिए कहां राहत मिलेगी?
शहर या ग्रामीण निकायों को कुत्तों से निजात दिलाने की जिम्मेदारी है।इन संस्थाओं के पास कोई नियोजित कार्यक्रम और बजट नहीं है। आज की तारीख में  एक कुत्ते को पकड़  कर नसबंदी कराकर वापस कराने  में डेढ़ हजार रुपए खर्च होते है। किसी भी नगरीय निकायों में इसका अभाव है। ऐसे में न्यायालय के निर्णय का असर कुत्तों के नियंत्रण में कितना होगा, प्रश्न तो है।

स्तंभकार- संजयदुबे

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई