MURDER; ट्रिपल मर्डर का खुलासा ,शराब के नशे में मांगा पैसा, नहीं देने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर तीन युवकों को उतारा मौत के घाट

धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास सोमवार देर रात हुए तिहरे हत्याकांड का धमतरी पुलिस ने महज कुछ घंटों में पर्दाफाश किया। मामूली कहासुनी के बाद 8 आरोपियों ने चाकू से हमला कर 3 युवकों की हत्या की थी। सभी आरोपियों को पुलिस ने रातों-रात दबोच लिया, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। घटना 11 अगस्त की रात करीब 11:20 बजे की है। पुलिस ने आज सभी आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सभी आरोपी अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा में शराब पीने के बाद खाना खा रहे थे। इस दौरान आरोपियों का पहले आपस में विवाद हुआ, जिसके बाद नशे में धुत्त आरोपियों ने ढाबा में आ रहे अन्य लोगों के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच रायपुर से आए आलोक सिंह ठाकुर, नितीन टांडी और सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचे। आरोपियों ने इन युवकों के साथ बहस और गाली गलौज शुरू कर दी।

एसपी ने बताया, आरोपियों ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए युवकों से पैसे की मांग भी करने लगे, जिसका विरोध करने पर नशेड़ी युवकों मुख्य आरोपी गोपी दीवान और उसके साथियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आलोक सिंह ठाकुर, नितीन टांडी और सुरेश हियाल को मौत के घाट उतार दिया। दो युवक भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल आरोपियों की धरपकड़ की गई।

आरोपियों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया, न्यू अन्नपूर्णा ढाबा में युवकों ने शराब का सेवन किया, जिसकी शिकायत मिली है। इस शिकायत पर पूरी तरह से जांच कर जरूरत पड़ने पर ढाबा संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  • गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान, उम्र 20 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
  • कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी
  • रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी
  • कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, आमापारा, धमतरी, जिला धमतरी
  • गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान, उम्र 22 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
  • इसके अतिरिक्त तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
  • Related Posts

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया…

    CRIME; अफीम के 14 लाख पौधे जब्त, दो आरोपियों की तलाश में राजस्थान पहुंची दुर्ग पुलिस

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा