WILD LIFE;तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए ग्रामीण पर भालुओं ने किया हमला, पत्‍नी ने पेड़ पर चढ़कर बचाई खुद की जान

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में कांडे के जंगल में पत्‍नी संग तेंदूपत्ता तोड़ने गए पति पर दो भालुओं ने हमला कर गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया। घटना के बाद घायल शख्‍स को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घायल शख्‍स की पत्‍नी ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। घटना शनिवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

दरअसल, यह मामला बालोद जिला के कांडे गांव की है। जानकारी के अनुसार इसी गांव के रहने वाले महेंद्र नेताम अपनी पत्नी संग तेंदूपत्ता तोड़ने कांडे के जंगल की ओर गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे दो भालुओं ने महेंद्र नेताम पर हमला कर उसे लहूलुहान करते हुए चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। गनीमत रही कि घटना के वक्‍त पत्नी थोड़ी दूरी पर तेंदूपत्ता तोड़ रही थी, वरना पति के साथ वह भी भालुओं के हमले का शिकार हो जाती। हालांकि भालुओं के हमले से बचने के लिए पत्‍नी तुरंत पेड़ पर चढ़ गई और अपनी जान बचा ली। वहीं भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल महेंद्र नेताम को 108 में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

    मनाली,  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई…

    MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…