WILD LIFE;भगवान भरोसे वन्यजीव !, करंट से जंगल में हाथी की मौत की आशंका

 बिलासपुर, खुड़िया क्षेत्र में जंगल की सुरक्षा भगवान भरोसे नजर आ रही है. दरअसल मुंगेली जिले के खुड़िया क्षेत्र के जंगल में हाथी की मौत का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इसके साथ ही यहां वन्य जीव किस कदर सुरक्षित हैं, इस पर भी सवाल उठने लगे हैं. वन विभाग अंदेशा लगा रही है कि हाथी की मौत शिकारियों द्वारा जंगल में वन्यजीव का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से हुई है.

खुड़िया के जंगल में करंट तार की चपेट में आने से जानवरों की मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है. बल्कि इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं. यहां तक खुड़िया के जंगल में कुछ साल पहले शिकार के लिए बिछाए गये करंट में आने से युवक की मौत होने की खबर है. वहीं इस बार नर हाथी की मौत करंट से होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है.

खुड़िया के जंगलों में शिकारियों द्वारा वन्य प्राणियों का बेखौफ शिकार बदस्तूर जारी है. शिक़ायत मिल रही है कि वन विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारी और अधिकारी मुख्यालय से दूर रहते हैं. जिसके चलते वनांचल क्षेत्र में आए दिन शिकार की घटना होते रहती है. हालांकि यह जांच का विषय है. बताया जा रहा है कि जब हाथी की मौत हो गई तो विभाग को कानों कान ख़बर नहीं थी. जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना के बाद विभाग को घटना के बारे में पता चला है तब तक एक से दो दिन बीत चुका था.

आधा दर्जन लोग हिरासत में

मामले में मुंगेली डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने कहा कि इस घटना की विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है. इसी कड़ी में घटना स्थल क्षेत्र से करीब आधा दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना शिकारियों के द्वारा बिछाए गए विद्युत तार के चपेट में आने से करंट लगने की वजह से हाथी की मौत हुई होगी ऐसा प्रतीत हो रहा है. क्योंकि हाथी के शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं. घटना स्थल के आसपास से विद्युत तार भी बरामद किया गया है. डीएफओ ने यह भी बताया कि घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की भी मदद ली जा रही है. विस्तृत जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई जरुर होगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा की संयुक्त सौगात प्रदान की है। इसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए…

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    0 चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेता है, तब नई पीढ़ी और अधिक…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा