WILD LIFE; जंगल सफारी में चिरमिरी से आए दो नए नन्‍हे मेहमानों को देख रोमांचित होंगे पर्यटक

रायपुर, नए साल से पहले नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में दो नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है। जहां सफारी प्रबंधन ने उनका पालन पोषण शुरू कर दिया है। दरअसल चिरमिरी वन परिक्षेत्र में दो नवजात भालू को जन्म देने के बाद उनकी मां छोड़कर जंगल चली गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने भालुओं पर नजर पड़ने पर इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। दोनों भालू को वन विभाग ने रेस्क्यू कर नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी भेज दिया। यहां सफारी के डाक्टर दोनों भालुओं की देखभाल कर रहे हैं।

जंगल सफारी के डाक्टरों ने बताया कि दो भालू में से एक काला और दूसरा सफेद है। सफेद भालू दुर्लभ होता है। इस समय सफारी में दोनों भालू डाक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल दोनों भालू पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अभी उन्हें बकरी और गाय के दूध पिलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सफेद भालू का वजन एक किलो 300 ग्राम है। वहीं काले भालू एक किलो 110 ग्राम है। दोनों भालू लगभग 25 दिन के हैं।

सफेद शावक को सफारी में रखने की संभावना

इन दोनों भालुओं को अभी सफारी प्रबंधन अपनी देखरेख में रखेगा। फिर दोनों को जंगल में छोड़ने पर फैसला लिया जाएगा। वहीं बताया रहा है कि इनमें से सफेद भालू को सफारी में ही रखने पर विचार किया जा रहा है। क्योंकि सफेद भालू आमतौर पर नजर नहीं आते हैं। इस कारण विशेष तौर पर जंगल सफारी में यह पर्यटकों के लिए रखा सकता है। मुख्य वन्यप्राणी चिकित्सक डा. राकेश वर्मा ने कहा है कि चिरमिरी वन परिक्षेत्र से दोनों नवजात भालुओं को लाया गया है। अभी दोनों भालू पूरी तरह के स्वस्थ हैं। चार डाक्टर सतत निगरानी कर रहे हैं। भालू लगभग 25 दिनों के हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा