WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते ही पानी की तलाश में वन्याप्राणी जलश्रोतों में प्यास बुझाने पहुंचते है और शिकारियों के जाल में फंसकर अपनी जान गंवा देते है। पिछले तीन वर्षों में राज्य में 9 बाघ समेत 562 वन्यजीवों की मौत हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह करंट और अवैध शिकार है। सड़क हादसे और आपसी संघर्ष में भी वन्य पशुओं ने जान गंवाई। तीन बरसों में अवैध शिकार के 102 मामले हैं। वहीं 30 मामलों में वन्यप्राणियों की मौत विद्युत करंट की वजह से हुई। दिलचस्प बात यह है कि गर्मी के सीजन में ही अवैध शिकार के ज्यादा मामले सामने आए है।

लगातार बढ़ती मौतों ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती मौतों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वन्यजीव संरक्षण की वर्तमान रणनीतियों में सुधार की जरूरत है। अवैध शिकार पर कड़ी कार्रवाई, खुले बिजली तारों पर नियंत्रण, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाना और स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना अब बेहद जरूरी हो गया है।

आंकडों की माने तो इस अवधि में बलरामपुर, धरमजयगढ़, सूरजपुर, धमतरी, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा क्षेत्रों में 38 हाथियों की मौत दर्ज की गई। इनमें 13 की मौत करंट से और 10 की पानी में डूबने से हुई। जबकि अन्य मामलों में बीमारी और आपसी द्वंद जिम्मेदार रहे।

अवैध शिकार के 102 मामले दर्ज

तीन साल में प्रदेश में वन्यप्राणियों की मौत के मामलों में अवैध शिकार और विद्युत करंट बड़ी वजह बनकर सामने आए हैं। दिसंबर 2023 से जनवरी 2026 के बीच कुल 102 अवैध शिकार के मामले दर्ज किए गए। इनमें दिसंबर 2023 में 3, वर्ष 2024 में 31, 2025 में 58 और जनवरी 2026 में 10 मामले शामिल हैं। दिसंबर 2023 में 1, वर्ष 2024 में 13 और 2025 में 16 वन्यजीव करंट की चपेट में आए। आंकड़े बताते हैं कि हर साल ऐसे मामलों में वृद्धि हो रही है, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

यहां हुई बाघों की मौत

1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया, अचानकमार टाइगर रिजर्व, नंदनवन जू एवं सफारी नवा रायपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में 9 बाघों की मौत हुई। इनमें से 2 बाघों की मौत करंट से हुई। वहीं 7 बाघ कार्डियक अरेस्ट, मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर और आपसी संघर्ष में मारे गए।

हर साल बढ़ता गया आंकड़ा

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत हुई। जनवरी 2026 में ही 27 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। यह ट्रेंड साफ संकेत देता है कि हाल के वर्षों में वन्यजीवों पर खतरा तेजी से बढ़ा है। इसी तरह 1 से 31 दिसंबर 2023 के बीच 16 वन्यजीवों की मौत हुई, जिनमें लकड़बग्घा, जंगली सूअर, चीतल, तेंदुआ, नीलगाय, काला हिरण और चौसिंगा शामिल हैं। इनमें 8 की मौत अज्ञात वाहनों की टक्कर से, 1 की आवारा कुत्तों के हमले से और अन्य की बीमारी से हुई। अवैध शिकार और करंट मौत के कारण रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BRIDGE; धार्मिक स्थलों के बीच सुगम आवागमन एवं पर्यटन के लिए राजिम में बनेगा सस्पेंशन ब्रिज,40.60 करोड़ मंजूर

    रायपुर , गरियाबंद जिले के विकासखण्ड राजिम अंतर्गत महानदी पर राजीव लोचन मंदिर से कुलेश्वर महादेव मंदिर तक तथा कुलेश्वर महादेव मंदिर से लोमेश ऋषि आश्रम तक सस्पेंशन ब्रिज निर्माण…

    HC; रेरा में शिकायत पर समय सीमा की कोई पाबंदी नहीं, सम्पत्ति खरीददारों के अधिकारों को लेकर हाईकोर्ट सख्त

    बिलासपुर,  हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि रेरा यानी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी एक विशेष नियामक संस्था है, जिसे कोर्ट की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। कोर्ट…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……