POLITICS; भाजपा के गढ़ गुजरात एवं पंजाब में आप की जीत-पार्टी को नई दिशा देगी

रायपुर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने भाजपा के गढ़ गुजरात और पंजाब में हुए चुनाव पर आम आदमी पार्टी की जीत पर वहां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस जीत से आम आदमी पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 4 राज्यो में हुए 5 विधानसभा सीटो के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 2 पर शानदार जीत हासिल की है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट एवं गुजरात की विसा वदर विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है जिससे पूरे देश मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशियों की लहर देखी जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कांकेर, देवलाल नारेटी ने कहा कि 5 सीटों के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 3 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें 2 पर शानदार जीत हासिल की है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुजरात मे हमने चुनाव जीता है ये आने वाले गुजरात के लिए शुभ संकेत है। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि इस जीत से साबित भी कर दिया कि भाजपा से अब गुजरात की जनता उब चुकी है अब जनता आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा ,मुफ्त बिजली, पानी और जनता के प्रति समर्पित कार्य से प्रभावित हो रही है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि दिल्ली, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़,‌उत्तर प्रदेश, बिहार, कश्मीर में आम जनता आप पार्टी व केजरीवाल की नीतियों के लिए परिवर्तन चाह रही है। आज भी देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, मुफ्त बिजली पानी इलाज की आवश्यकता है। 

  • Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई