FARMER ID; किसानों के लिए जरूरी सूचना… 31अगस्त से पहले नहीं किया ये काम तो होगा भारी नुकसान! MSP पर नहीं बेच पाएंगे फसल

रायपुर, किसानों के लिए यह एक अहम सूचना है. यदि आपने अब तक यूनिक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो इसे जल्द से जल्द बनवाना जरूरी है. केंद्र सरकार की एग्री स्टैक योजना के तहत हर किसान की डिजिटल पहचान के लिए 11 अंकों की यूनिक फार्मर आईडी अनिवार्य की गई है. इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं.

यदि कोई किसान 31अगस्त 2025 तक पंजीकरण नहीं कराता है, तो उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा. केंद्र सरकार से मिलने वाले सालाना 6000 रुपए और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली 2000 रुपए की राशि भी रुक जाएगी.

31 अगस्त तक नहीं कराया पंजीकरण तो बंद हो सकते हैं सभी लाभ
सरकार की कई अहम योजनाओं का लाभ यूनिक फार्मर आईडी से जोड़ा गया है. यदि पंजीकरण समय पर नहीं कराया गया तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा फसल बीमा योजना, बैंक से मिलने वाला कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी रुक जाएंगी. इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने और सरकारी खरीद केंद्रों से जुड़े रहने की प्रक्रिया भी बाधित होगी. फसल सर्वेक्षण और स्वामित्व हस्तांतरण जैसी अन्य सरकारी प्रक्रियाएं भी प्रभावित होंगी. ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे 31अगस्त तक अनिवार्य रूप से यूनिक आईडी बनवा लें.

लोक सेवा केंद्र से भी करा सकते हैं पंजीकरण
यूनिक फार्मर आईडी बनवाने के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. किसान ग्राम विकास अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक या पटवारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है. यह आईडी बन जाने के बाद सरकार किसानों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार करेगी और इसके आधार पर सभी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को पहुंचाया जा सकेगा.

क्या है यूनिक फार्मर आईडी और क्यों है जरूरी
यूनिक फार्मर आईडी केंद्र सरकार की एक योजना का हिस्सा है. यह एक ऐसी 11 अंकों की विशिष्ट संख्या है, जो प्रत्येक किसान को दी जाएगी. यह आईडी किसान की पहचान को प्रमाणित करती है और उसे सरकारी योजनाओं और लाभों तक सीधा पहुंच देती है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि किसान को उसके हक के सभी लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकें.

  • Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य