NIT;देशभर में NIT रायपुर को मिला AI पर काम करने का प्रोजेक्ट, बीमारी से बचने के उपाय बताएगा

 रायपुर, एनआईटी रायपुर में एक ऐसा एआई मॉडल डेवलप किया जा रहा है जो लोगों को पहले ही बीमारियों के बारे में सचेत कर देगा। साथ ही गलत इलाज को भी रोकेगा। यह एआई मॉडल बता देगा कि व्यक्ति को कैंसर, हार्ट अटैक जैसी समस्या होनी वाली है, आपको इससे बचने के लिए क्या करना होगा?

रायपुर का एनआईटी इकलौता

प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में पूर्वाग्रह कम करने के लिए जिम्मेदार एआई के विकास पर काम कर रहे कप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट इंडिया एआई मिशन के तहत चयनित किया गया है। इसमें उन्हें 22,94,112 रुपए की फंडिंग भी दी गई है।

सलेक्टेड 8 प्रोजेक्ट में देशभर के एनआईटी में रायपुर का एनआईटी इकलौता है जिसका प्रोजेक्ट सलेक्ट हुआ। (NIT Raipur) परियोजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में उपयोग करने वाले एआई एल्गोरिदम में प्रणालीगत पूर्वाग्रहों को दूर करना, चिकित्सा प्रौद्योगिकियों और निर्णय लेने के लिए समान और समावेशी पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रोजेक्ट में डॉ बीके सिंह भी काम कर रहे हैं।

नहीं होगा गलत उपचार

नैतिक और जिमेदार एआई को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, इंडियाएआई ने इंडियाएआई मिशन के सुरक्षित और विश्वसनीय एआई स्तंभ के तहत आठ अत्याधुनिक परियोजनाओं का चयन किया है। परियोजनाओं को शुरुआत में जारी की गई रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के जवाब में प्रस्तुत 2000 से अधिक प्रस्तावों में से चुना गया जिसमें एनआईटी का प्रोजेक्ट भी शामिल है।

एस और प्राइवेट हॉस्पिटल से लेंगे डाटा

एनआईटी रायपुर के डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि एआई माडल महिला, पुरुष के हिसाब से अलग-अलग सुझाव देगा। साथ ही व्यक्ति के रंग के आधार पर भी सही सुझाव देगा। मॉडल सभी तरह के पैरामीटर्स पर काम करेगा। जिससे किसी भी तरह के गलत इलाज से बचा जा सकेगा। अभी जो एआई टूल्स हैं वे महिला-पुुरुष को जाने-समझे बिना सलाह देते हैं, लेकिन हम जो मॉडल तैयार कर रहे हैं वह सभी तरह के पैरामीटर से जांच करेगा। इसमें अभी डाटा भी लेंगे। इसमें हम एस और दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल से भी डाटा लेकर काम करेंगे।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…