WORKSHOP; विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के लिए नियमित दिनचर्या एवं समय-सारणी बनाने, आत्म-अनुशासन विकसित करने की सलाह

रायपुर,राष्ट्रीय सेवा योजना, कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं युमेट्टा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. निधिन जोसेफ ने विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक एवं रोचक शैली में सत्र का संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं एवं चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की तथा “तनाव क्या है?” विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
अपने व्याख्यान में उन्होंने तनाव के विभिन्न प्रकारों, जैसे शैक्षणिक तनाव, सामाजिक तनाव एवं व्यक्तिगत तनाव तथा उनके प्रभावों पर प्रकाश डाला। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं एवं तनाव के कारणों को साझा किया, जिनमें दूसरों से तुलना करना, आत्म-संदेह, विवाह एवं नौकरी का दबाव, अत्यधिक चिंतन, चिंता, अकेलापन, पूर्णतावाद, कमजोर संवाद कौशल तथा नींद की कमी प्रमुख रहे।
सामाजिक तनाव के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बॉडी शेमिंग, सोशल मीडिया का दबाव, फियर ऑफ मिसिंग आउट (FOMO), दूसरों के निर्णय एवं रिश्तेदारों के प्रश्नों को प्रमुख कारण बताया। वहीं शैक्षणिक तनाव के रूप में प्रयोगों की असफलता, कार्यभार का दबाव, सहानुभूति की कमी तथा शोध-पत्र प्रकाशन संबंधी तनाव की चर्चा की गई।
डॉ. जोसेफ ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के लिए नियमित दिनचर्या एवं समय-सारणी बनाने, छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करने, आत्म-अनुशासन विकसित करने, अपनी रुचियों एवं शौकों को समय देने, आध्यात्मिकता अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा आत्म-विश्लेषण करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अत्यधिक तनाव महसूस हो तो सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
कार्यशाला में क्लीनिक विशेषज्ञ ,साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी तथा वर्तमान में युमेट्टा फाउंडेशन की राज्य समन्वयक सुश्री प्रियंका बघेल ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पेशेवर सहायता लेने के महत्व पर बल दिया।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बॉक्स ब्रीदिंग तकनीक का अभ्यास कराया गया, जिसे तनाव नियंत्रण एवं तंत्रिका तंत्र को संतुलित करने की प्रभावी विधि बताया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने 5-4-3-2-1 ग्राउंडिंग तकनीक का भी अभ्यास किया, जो मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव एवं चिंता को नियंत्रित करने में सहायक है। सत्र के दौरान अनेक मनोरंजक एवं सहभागिता पूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं एवं तनाव के स्रोतों को अभिव्यक्त किया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को आत्मचिंतन एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने इस सार्थक पहल की सराहना करते हुए आयोजन टीम को बधाई दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा