WORLD CUP; पीएम से गले लगकर रो पड़े शमी, मोदी ने पोछे आंसू, ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर टीम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली, अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छठी बार चैंपियन बना। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। हार के बाद भारत के ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया। उन्हें शमी को गले लगाकर हिम्मत दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

भारत की हार से क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया। कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं मायूसी से भरे ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी ने पहुंच कर ऊर्जा का नया संचार खिलाड़ियों में भरा। शमी को गले लगाने की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

शमी ने शेयर की तस्वीर

भारतीय टीम की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पीएम मोदी से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में शमी काफी भावुक दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री के गले लगकर वह और भी इमोशनल हो गए।

शमी ने लिखा, ‘फाइनल हमारा नहीं था’

शमी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘दुर्भाग्य से कल (फाइनल का दिन) हमारा दिन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मुझे समर्थन करने के लिए सभी भारतीय फैन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम का आभारी हूं, जिन्होंने विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आकर हमारा उत्साह बढ़ाया। हम वापसी करेंगे।’

पीएम के खिलाड़ियों से मिलने की तस्वीरें रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर ने भी शेयर की हैं। दोनों ने लिखा कि, हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन कल हम हार गए, लोगों का समर्थन हमें हौसला दे रहा है। पीएम कल ड्रेसिंग रूम में पहुंचे जो विशेष और बहुत प्रेरणादायक था। बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट, सहयोगी स्टाफ और फैन्स का शुक्रिया, जिन्होंने शुरू से अंत तक हमारा समर्थन किया। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा