TOURISM; इस देश ने किया एलान- भारतीयों को नहीं है वीजा लाने की जरूरत, फ्री एंट्री के साथ घूम सकते हैं यहां

नईदिल्ली; फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए दो नए वीजा-फ्री ट्रैवल ऑप्शन शुरू किए हैं, जो मई 2025 से लागू होंगे। अब भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा के फिलीपींस में 14 दिन तक रह सकते हैं। अगर किसी के पास अमेरिका, यूके, जापान या शेंगेन देशों का वैध वीजा या रेजीडेंसी है, तो वह 30 दिन तक बिना वीजा के रह सकता है।

आज के टाइम में वीजा की अहमियत काफी ज्यादा हो गई है, इसको लेकर अधिकतर देशों में सख्त नियम भी बन गए हैं। लेकिन कुछ देश अपना टूरिज्म बढ़ाने के लिए फ्री वीजा की भी सुविधा देने लगे हैं, जिसमें थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर से लेकर अब इस लिस्ट में फिलीपींस देश भी जुड़ गया है। जी हां, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए दो नए वीजा-फ्री एंट्री विकल्प शुरू किए हैं, जो मई 2025 से लागू होंगे। ये घोषणा फिलीपींस एंबेसी, नई दिल्ली द्वारा की गई है। इसका मतलब है कि अब भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को फिलीपींस की खूबसूरत बीचों और टापुओं की छुट्टी के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी और आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। चलिए आपको फ्री वीजा की पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

14 दिन की वीजा फ्री एंट्री

अब भारतीय टूरिष्ट बिना वीजा के फिलीपींस घूमने जा सकते हैं, वो भी पूरे 14 दिनों तक। ये सुविधा सिर्फ घूमने के लिए दी जा रही है, न इसे आप बढ़ा सकते हैं और न ही किसी दूसरे वीजा में इसे बदल सकते हैं। फ्री वीजा के साथ आप फिलीपींस के बड़े एयरपोर्ट, समंदर किनारे के बंदरगाह या क्रूज टर्मिनल से भी एंट्री ले सकते हैं।

कैसे मिलेगा 14 दिन के लिए फ्री वीजा

  • यात्रा का उद्देश्य सिर्फ घूमना-फिरना होना चाहिए।
  • आपकी यात्रा खत्म होने के बाद भी पासपोर्ट कम से कम छह महीने तक वैलिड होना चाहिए।
  • होटल बुकिंग और वापसी या आगे की यात्रा का टिकट दिखाना जरूरी है।
  • आपके पास इतने पैसे होने चाहिए जिससे आप अपनी पूरी यात्रा का खर्च उठा सकें – इसका सबूत आपको देना होगा।

अब आता है 30 दिन के लिए फ्री वीजा
30 दिन तक भी आप बिना वीजा के घूम सकते हैं। अगर भारतीय नागरिकों के पास ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, कनाडा, शेंगेन देश, सिंगापुर या यूनाइटेड किंगडम के लिए वैलिड वीजा या परमानेंट रेजिडेंसी है, तो वे एक नए नियम के तहत 30 दिन तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

30 दिन वीजा के लिए आपके पास क्या होना चाहिए

  • ऊपर बताए गए देशों में से किसी एक का वैलिड वीजा या PR होना चाहिए।
  • पासपोर्ट कम से कम 6 महीने के लिए वैलिड होना चाहिए।
  • आगे की यात्रा या वापसी की टिकट का सबूत होना चाहिए।
  • फिलीपींस में इमिग्रेशन रिकॉर्ड साफ होना चाहिए (यानि कोई उल्लंघन न हुआ हो)
  • ये वीजा सिर्फ टूरिज्म के लिए है, बढ़ाया नहीं जा सकता।
  • Related Posts

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    नईदिल्ली, भारत के टैक्सी बाज़ार में Nembharat नाम का एक नया ऐप दस्तक देने वाला है, जो Uber और Ola जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देगा. इस प्लेटफॉर्म की सबसे…

    RAILWAY; उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग में 177 यात्री बिना टिकट पकड़ाये,185 मामले दर्ज

    रायपुर, रायपुर रेल  मंडल  में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान 20 फरवरी को सुबह 08 बजे से…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई