ADMISSION; होटल प्रबंध संस्थान नया रायपुर में तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी तक

0 ओबेरॉय व हयात जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में मिलेगा कार्य करने का मौका

रायपुर, नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) ने 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन यह संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध है, जहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की नौकरियां मिल रही हैं। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM)  रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक अग्रणी संस्थान है। सभी पाठ्यक्रमों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की हॉस्पिटैलिटी शिक्षा प्रदान करती है। संस्थान डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करता है, जिनमें फूड प्रोडक्शन, बेकरी, हाउसकीपिंग आदि शामिल हैं। डेढ़ वर्ष की डिप्लोमा ट्रेनिंग के बाद छात्र पांच सितारा होटलों में कार्यरत हो जाते हैं। तीन वर्षीय डिग्री पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों को शुरूआत में 15-25 हजार स्टाइपेंड मिलता है। संस्थान द्वारा तीन वर्षीय पूर्णकालिक बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन की 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

*प्रवेश प्रक्रिया व महत्वपूर्ण तिथियां*

संस्थान में प्रवेश नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMJEE – 2026) प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हो रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन अधिकारिक वेबसाइट  exams.nta.nic.in/nchm-jee  पर न्यू रजिस्ट्रेशन से करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि  25 जनवरी  2026 है।  कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें न्यूमेरिकल एबिलिटी 15 अंक, तार्किक क्षमता व लॉजिकल 15 अंक, सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय 15 अंक, इंग्लिश भाषा 45 अंक, सेवा क्षेत्र योग्यता के लिए 30 अंक इस तरह से कुल 120 अंको की परीक्षा होगी।  शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा बारहवीं में एक विषय के रूप में अंग्रेजी अनिवार्य है। आयु संबंधी किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMJEE) ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा है, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है। आवेदन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर शुल्क जमा करना है, और सबमिट करना है। प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को होगी, जिसके परिणाम की घोषणा मई 2026 में की जाएगी। ऑनलाइन काउंसलिंग जून 2026 से प्रारंभ होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।

*अधोसंरचना व शैक्षणिक सुविधाएं*

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रायपुर छत्तीसगढ़ का प्रमुख होटल प्रबंधन संस्थान है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय के माध्यम से आतिथ्य उद्योग के भविष्य को सशक्त रूप से आकार दे रहा है। आईएचएम रायपुर में आधुनिक प्रैक्टिकल लैब्स एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, साथ ही राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय होटल समूहों में प्लेसमेंट की सुविधा भी है। संस्थान में आधुनिक फूड प्रोडक्शन, बेकरी एवं एफ-एंड-बी सर्विस लैब, पूर्णतः सुसज्जित हाउसकीपिंग प्रैक्टिकल लैब, पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब, खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं तथा पृथक से बालक-बालिका छात्रावास की भी सुविधा है।

  • Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई