ADMISSION;केंद्रीय विद्यालय में दाखिला के लिए कल से भरे जाएंगे फॉर्म, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं कर पाएंगे अप्लाई

नईदिल्ली, अगर आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराने की सोच रहे हैं, तो यह एक अच्छा मौका है. इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के तहत कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो जाएगी और पैरेंट्स 21 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं. जो कोई भी पैरेंट्स अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराना चाहते हैं, वे कल यानी 7 मार्च से KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा पैरेंट्स सीधे इस लिंक https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html के जरिए भी KVS Admission 2025-26 के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की पहली प्रोविजनल लिस्ट 17 अप्रैल को जारी की जा सकती है. इसके बाद एडमिशन प्रोसेस 18 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच होगा.

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आयुसीमा
पैरेंट्स जो भी केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों के लिए कक्षा 1 एडमिशन कराना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो बच्चों की न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी चाहिए. सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2025 के अनुसार होगी. कक्षाओं में सीटों का आरक्षण KVS एडमिशन गाइडलाइंस 2025-26 के अनुसार किया जाएगा.

केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका एडमिशन के लिए आयुसीमा
जो कोई भी पैरेंट्स बालवाटिका-1, 2 एवं 3 में एडमिशन के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो उनके बच्चों की आयु सीमा क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही आयु की गणना 31.03.2025 के अनुसार होगी.

बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा II एवं उससे ऊपर (कक्षा XI को छोड़कर) की कक्षाओं में स्थान रिक्त होने पर ही एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड (offline mode) शुरू होगा. इसके लिए पैरेंट्स को विधिवत भरे हुए फॉर्म को संबंधित केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल के ऑफिस में जमा करवाना होगा.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
निवास प्रमाण पत्र
माता-पिता का सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज़ फोटो (बच्चे की)

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा