अंबेडकर जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश;14 अप्रैल को सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

रायपुर, केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। केंद्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अंबेडकर जयंती को लेकर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।

इसके बाद अब राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए लगातार 3 दिन की छुट्‌टी मिलने वाली है। क्योंकि 14 अप्रैल शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती है। इसके अगले दिन शनिवार है। शनिवार और रविवार को राज्य में शासकीय कर्मचारियों का अवकाश होता है।

अंबेडकर जयंती पर प्रदेश के सरकारी दफ्तरों के अलावा स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। अंबेडकर जयंती के मौके पर प्रदेश में कई जगहों पर गोष्ठी, सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन हर साल होता है। इस साल भी इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है।

बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग मनाते हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। अंबेडकर समतामूलक समाज के पक्षधर थे और उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए काफी काम किए।

  • Related Posts

    TRANSFER;किरण पटेल एवं राजेश तिवारी का निलंबन समाप्त, नगरीय प्रशासन विभाग में 18 अफसर-कर्मचारियों के तबादले 

    रायपुर, राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 18 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, राजस्व उप…

    SCHOOL; स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान- पढाई हो या न हो पर प्रार्थना से लेकर छुट्टी तक राज्यगीत, भोजन मंत्र के साथ गायत्री मंत्र जरुरी

    0नए शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होगी व्यवस्था, शिक्षा विभाग ने जारी किए निगरानी कड़े निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..