अगले 15 दिनों में घट जाएंगे टमाटर के दाम; सरकार ने दिलाया भरोसा

नईदिल्ली, देश के कई शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 100 रुपये से ऊपर पहुंच गई हैं। वर्तमान में टमाटर के भावों ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। दूसरी तरफ, सरकार ने आज कहा है कि चिंता की बात नहीं है। एक पखवाड़े में टमाटर की कीमतें कम हो जाएंगी। मीडिया से बात करते हुए उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिह ने कहा कि आपूर्ति बढ़ने के साथ ही अगले 15 दिनों में टमाटर की कीमतें कम होने लगेंगी और एक महीने में सामान्य स्तर पर पहुंच जाएंगी।

हर साल इसी समय बढ़ते हैं दाम

उपभोक्ता मामलों के सचिव ने कहा कि हर साल इसी समय टमाटर की कीमत बढ़ जाती है। प्रत्येक देश में कृषि से जुड़ी वस्तु एक मौसमी स्थिति से गुजरती है। टमाटर जल्द खराब होने वाली वस्तु है और कई प्रदेशों में बाढ़ और बारिश के चलते आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि टमाटर ऐसी चीज जिसका आप लंबे समय तक स्टाक नहीं कर सकते हैं। जून-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर भी कम उत्पादन के मौसम हैं और इस अवधि में कीमतों में आमतौर पर तेजी देखी जाती है।

मौसम पर निर्भर हैं कीमतें

29 जून को टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 49 रुपये प्रति किलो थी जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 51.50 रुपये प्रति किलो थी। वर्तमान दर को किसी भी तौर पर उचित नहीं ठहराया जा सकता है, लेकिन इससे साबित होता है कि टमाटर की बढ़ी हुई कीमत काफी कुछ मौसम पर निर्भर करती है।

क्‍या है टमाटर का औसत खुदरा मूल्‍य

यह एक जटिल समस्या है और सरकार इसे संभालने की कोशिश कर रही है। 30 जून को अखिल भारतीय आधार पर टमाटर का औसत खुदरा मूल्य 56.58 रुपये प्रति किलो रहा। माडल मूल्य 100 रुपये किलो जबकि अधिकतम मूल्य 123 रुपये प्रति किलो रहा।

  • Related Posts

    PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

    नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20…

    WPD; कृषि महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता के पहले निकली जागरूकता रैली,स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    रायपुर, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’