अपात्र कर्मचारियों को नियमित करने के मामले में सहायक आयुक्त निलंबित

रायपुर, सेवा नियमों को दरकिनार कर अपात्र कर्मचारियों को नियमित करने के मामले में गरियाबंद जिले के सहायक आयुक्त बीके सुखदेवे को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सहायक आयुक्त सुखदेवे के निलंबन की घोषणा की है। मामले को लेकर प्रश्नकाल के दौरान राजिम विधायक अमितेष शुक्ल ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। जिस पर मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कार्यवाही की है।

ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के आदिवासी बालक आश्रम शालाओं में शासन के नियमितीकरण के नियमो को दरकिनार करते हुए अपात्र अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के मामले को लेकर सहायक आयुक्त बीके सुुखदेवे लगातार सुर्खियां में थे। इसमें 4 साल से अधिक समय से गायब एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को भी नियमितीकरण का तोहफा दिए जाने की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर सचिवालय तक दर्ज कराई थी लेकिन चार महिने तक मामला ठंडे बस्ते में ही रहा। सत्र के दौरान विधानसभा में मामला उठने के बाद अंतत सहायक आयुक्त सुुखदेवे के विरूध्द निलंबन की कार्यवाही की गई है।

इधर कार्यवाही के चार दिन पहले 10 मार्च को ही सहायक आयुक्त सुखदेवे को हटाकर जिला प्रशासन ने उनका प्रभार डिप्टी कलेक्टर अनुपम टोप्पो को दे दिया था। इसके पीछे स्वास्थ्यगत कारणो को वजह बताया गया था। परंतु इसे लेकर अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्यवाही की भनक जिला प्रशासन को पहले से ही लग चुकी थी, जिसके चलते पहले ही सुखदेवे को हटा दिया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनघोषणा पत्र को ध्यान में रखते हुए अनियमित कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित करने का फरमान जारी किया था, इसके बाद दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाना था। लेकिन क्षेत्र के आदिवासी बालक आश्रम शालाओ में नियमितीकरण के नाम पर बड़े पैमाने मंे भ्रष्ट्राचार किया गया।नियमितीकरण में तथाकथित लोगो को लाभ दिलाने सहायक आयुक्त बीके सुखदेवे व स्थापना शाखा के बाबू एलआर देवांगन द्वारा सारे नियम दरकिनार कर दिए गए। यहां तक साढ़े चाल से अनुस्थित एक दैनिक वेतन भोगी अनियमित कर्मचारी सोम लाल नेताम को नो वर्क नो पेमेंट व मेडिकल छुट्टी दिखाकर नियमित कर दिया गया।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई