आईना लेकर सीएम हाउस घेरने निकले जोगी कांग्रेसी; बेरियर तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प

रायपुर, छत्तीसगढ़ में जूट मिल बंद किए जाने, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण और बेरोजगारी भत्ते की शर्तें सरल करने समेत कई मांगों को लेकर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम हाउस घेराव करने निकले।सागौन बंगले में तमाम कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और फिर एक साथ सीएम हाउस घेरने निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें कबीर चौक में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।

जोगी कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सरकार ने रोजगार देने का वादा किया था और यहां लोगों से रोजगार छिने जा रहे हैं इसलिए जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार को आईना दिखाने के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज जूट मिल को अचानक बंद कर दिया गया है और करीब 14 सौ मजदूरों का बकाया वेतन और भत्ता भी नहीं दिया गया है। एक तरफ मजदूरों का रोजगार तो छिना ही गया साथ ही साथ वेतन-भत्ता नहीं मिलने से आज उनका परिवार दाने-दाने को मोहताज है। वहां काम करने वाले छत्तीसगढ़िया मजदूर सड़क पर आ गये हैं।अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण का वादा सरकार ने किया था लेकिन ये वादा भी सरकार ने पूरा नहीं किया। सरकार बने साढ़े चार साल से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन अनियमित कर्मचारी सरकार का मुंह ताक रहे हैं। जोगी कांग्रेस के नेता बुजुर्गों को 1500 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरी की मांग कर रहे है।

  • Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….