आयकर छापा; स्टील व कोल कारोबारियों के पास से मिली 50 करोड़ की गड़बड़ी

रायपुर, स्टील व कोयला कारोबारियों के साथ ही आरा मिल व रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर चल रही आयकर की जांच छह दिन बाद समाप्त हो गई। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन कारोबारी समूहों के पास से विभाग ने 50 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी है और इस संबंध में दस्तावेज भी जब्त किए है। इन दस्तावेजों की जांच करने के पश्चात फर्म के डायरेक्टरों से पूछताछ की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग ने मार्कफेड एमडी और राइस मिलरों से कच्ची रसीदें जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह कस्टम मिलिंग के एवज में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के एवज में लिए जाने वाले कमीशन से संबंधित है।इन सभी दस्तवेजों को भी जब्त कर लिया गया है।

डायरेक्टरों व राइस मिलरों से होगी पूछताछ

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने स्टील व कोल कारोबारियों व रेलवे ठेकेदार के पास से 50 करोड़ की जो गड़बड़ी पकड़ी है। उसमें 10 करोड़ का कैश ट्रांजेक्शन, 10 करोड़ का वेतन भुगतान, 15 करोड़ के लेनदेन के साथ ही गोदाम में 14करोड़ से ज्यादा का स्टाक से संबंधित दस्तावेज है। इन सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आयकर की टीम रविवार सुबह लौट भी गई है। दस्तावेजी साक्ष्य पेश करने पर उसकी जांच कर टैक्स चोरी निर्धारित की जाएगी। मालूम हो कि आयकर कीयह जांच मंगलवार 18 जुलाई से शुरू हुई। आयकर विभाग ने कारोबारी समूहों व राइस मिलरों से पहले ही 2.50 करोड़ नगद व 1.75 करोड़ की ज्वेलरी भी जब्त की है।

  • Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर