इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला; 11 अगस्त को कोर्ट में पेश करने का आदेश, कोतवाली पुलिस ने 44 उद्योगपति को जारी किया नोटिस

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बहुचर्चित इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला मामले में शनिवार 5 अगस्त को न्यायाधीश भूपेंद्र वासनीकर की कोर्ट में सुनवाई की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने उपस्थित होकर कोर्ट को बताया कि घोटाले से जुड़े आरोपी कोर्ट की पेशी में नहीं आ रहे हैं। इस पर न्यायाधीश ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 11 अगस्त को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया।

छत्तीसगढ़ शासन के उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने पत्रकारों को बताया कि इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक में हुए करोड़ों के घोटाला मामले की जांच चल रही है। जल्द ही इस घोटाले से जुड़े लोगों के नाम सामने आ जायेगें। कोर्ट में हमने पूरे घोटाले से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी है लेकिन अभी तक घोटाला करने वालों के नाम कोर्ट को भी नहीं बताए है। आने वाले समय में इसकी जानकारी दी जायेगी।

बता दें कि कोतवाली पुलिस ने 44 उद्योगपति, कारोबारी और राजनेता को नोटिस जारी किया है। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना बुलाया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा महाराष्ट्र के चार उद्योगपति शामिल हैं, जिनके खाते में घोटाले का पैसा जमा हुआ है। पुलिस अफसरों के अनुसार इंदिरा बैंक से निकाला गया पैसा अलग-अलग खातों में जमा किया गया है। ऐसी 16 कंपनियां जांच के दायरे में है।

वर्ष 2006 में राजधानी स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक में 54 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। कोतवाली पुलिस ने बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट कराया था। नार्को टेस्ट में मैनेजर ने कई प्रभावशाली नेताओं का नाम लेकर उन्हें पैसे देने की बात की थी। यह आम लोगों से जुड़ी करोड़ों की धनराशि का मामला है। राज्य सरकार की अपील पर इस प्रकरण में रायपुर न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश ने जांच की अनुमति दे दी है। 10 आरोपियों के अलावा पालिग्राफिक टेस्ट, ब्रैन मैपिंग और नार्को टेस्ट के आधार पर जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे से कोतवाली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा