इमली लेकर कारोबारी को नहीं दिए 15 लाख; तमिलनाडु के दंपती पर चार साल बाद हुई FIR

रायपुर, राजधानी रायपुर के एक इमली कारोबारी से करीब 15 लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर गोलबाजार थाना पुलिस ने ठगी करने वाले तमिलनाडु के रहने वाले कारोबारी दंपत्ती के खिलाफ चार सौ बीसी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जल्द ही पुलिस की एक टीम तमिलनाडु जाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।

गोलबाजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांसटाल मेन रोड निवासी गुलाम गौस जिलानी (49) इमली का व्यसाय करते है। उनकी कमला सुपर मार्केट तेलीबांधा में पेसिफिक वेस्टर्न कमोडिटिज नाम से दफ्तर है। 25 अक्टूबर 2018 को जय हनुमान इंर्पोंट एंड एक्सर्पोट शिवानी कांपलेक्स कुमार पालियम मेन रोड आवाति पालियम, पल्लिपालियम जिला नमककल (तामिलनाडु) के संचालक सेवलराज ने 24 लाख 70 हजार 577 रूपये की इमली खरीदने सौदा तय किया। इसके एवज में बतौर सेवलराज ने अग्रिम 10 लाख रूपये आरटीजीएस के जरिए दिया था। शेष रकम इमली की आपूर्ति निर्धारित स्थान पर होने पर देने को कहा। 29 जनवरी 2018 को ट्रक से इमली पहुंच जाने के बाद सेवलराज ने थोड़ी देर में पैसा देने का झांसा दिया। करीब एक महीने तक सेवलराज टालमटोल करता रहा। इस ठगी में उसकी पत्नी सरिता राज संलिप्त थी।

पुलिस ने कोर्ट जाने की दी थी सलाह

ठगी की शिकायत पीड़ित कारोबारी ने गोलबाजार थाने में की किंतु पुलिस ने हस्तक्षेप अयोग्य प्रकरण बताकर कोर्ट जाने की सलाह दे दी। परेशान होकर अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश पंकज आलोक तिर्की की कोर्ट में कारोबारी ने गुहार लगाई। जज ने मामले की सुनवाई कर पुलिस को तत्काल ठगी का केस दर्ज करने का आदेश दिया। शनिवार को पुलिस ने मामले में सेवलराज और उसकी पत्नी सरिता राज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बस की टक्कर से 3 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप, राम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी बीच सक्ती जिले…

    SUSPEND; रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई GST महिला अधिकारी निलंबित, छापा पड़ते ही नाली में फेंके थे नोटों के बंडल

    रायपुर, छत्तीसगढ के कांकेर जिले में रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी अधिकारी आचला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की है. एक स्क्रैप कारोबारी से गाड़ी छोड़ने…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..