उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरणकांड; छह अपहर्त्ताओं को उम्रकैद, मास्टर माइंड अब भी फरार

रायपुर,  जनवरी 2020 में राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके से हुए उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण में शामिल छह आरोपियों अनिल चौधरी, मुन्ना नाहक उर्फ कालिया, शिशिर स्वाइन, प्रदीप भुइंया, तूफान गौर और आफताब अंसारी को द्वादस अपर सत्र न्यायाधीश लीलाधर साय यादव ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने इस अपहरण कांड को गंभीर अपराध की श्रेणी का मानते हुए धारा 364 ए, 120 बी, 201 के तहत दोषसिद्व करारे देते हुए यह सजा सुनाई। कुल 14 गवाहों की कोर्ट में गवाही हुई। इस केस के दो आरोपी  मास्टर माइंड पप्पू चौधरी एवं अंकित अभी भी फरार है।

आठ जनवरी 2020 को उद्योगपति प्रवीण सोमानी सिलतरा स्थित अपनी फैक्टरी से पंडरी इलाके के जयश्री मर्लिन सोसाइटी स्थित घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बिहार और उत्तरप्रदेश के अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस अपहरण कांड में चंदन सोनार गैंग का नाम सामने आया था। यह गिरोह मूलतः बिहार से है, और देश के कई बड़े व्यापारियों के अपहरण कांड में इनकी भूमिका भी रही है। उद्योगपति के अपहरण की घटना के बाद से ही 2020 में डीजीपी रहे डीएम अवस्थी के निर्देश पर रायपुर के तत्कालीन एसएसपी आरिफ शेख के नेतृत्व में 60 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की एक विशेष टीम तैयार की गयी थी।

घटना के बाद से ही पुलिस की टीम कारोबारी की तलाश करते हुये उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात सहित पांच राज्यों में छापेमारी की थी। इस छापेमारी से घबराकर अपहरणकर्ताओं ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी को उत्तरप्रदेश के फैजाबाद जिले के सूनसान इलाके के एक घर में छोड़ दिया था और वहां से फरार हो गए थे। जहां से पुलिस टीम प्रवीण सोमानी को सकुशल बरामद कर रायपुर लेकर आई थी।

बाद में पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सदस्य अनिल चौधरी, मुन्ना कालिया, प्रदीप बाबू सहित 12 आरोपियों को उत्तरप्रदेश, बिहार और ओडिशा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपहरणकांड का मुख्य सरगना पप्पू चौधरी को होना बताया था। पप्पू चौधरी हीरा व्यापारी के अपहरण मामले में गुजरात की जेल में बंद है।

सुनार गैंग का सदस्य है पप्पू चौधरी

पप्पू चौधरी चंदन सुनार गैंग का शातिर सदस्य है। पप्पू चौधरी को गुजरात की वापी पुलिस ने मुंबई के हीरा कारोबारी के अपहरण के एवज में 30 करोड़ की फिरौती की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके बाद से पप्पू चौधरी सूरत जेल में बंद है। चंदन सुनार गैंग के कुख्यात सदस्य पप्पू चौधरी के खिलाफ देश के कई राज्यों में दर्जनों गंभीर केस दर्ज हैं।  प्रवीण सोमानी अपहरण कांड में पप्पू चौधरी भी शामिल था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार