‘ऑल्टो’ बनते जा रही ये इलेक्ट्रिक कार, खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, कीमत CNG मॉडल जितनी

नईदिल्ली, देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल की महंगाई और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में अपेक्षाकृत कमी की वजह से डिमांड में तेजी आई है. एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे फेमस इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला की बिक्री में भारी बढ़ोतरी हुई है. बीती तिमाही में इस कंपनी ने 4.66 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जो बीते वर्ष की सामान अवधि की तुलना में 86 फीसदी अधिक है. खैर, हम टेस्ला की बात नहीं करने जा रहा है. हम आज भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट की टेस्ला कहलाने वाली एक कार की बात कर रहे हैं. यह कार देसी हैचबैक सेग्मेंट की तस्वीर बदलने जा रही है. लॉन्च किए जाने के कुछ ही महीनों के भीतर इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है.

यह एंट्री लेवल हैचबैक सेग्मेंट की बेहतरीन गाड़ी है. इसकी सेफ्टी और अन्य फीचर्स ऐसी है जो देश की सबसे लोकप्रिय गाडियों को टक्कर दे रही है. आप इसी से अनुमान लगा सकते हैं कि इस कार को लॉन्च किए जाने के केवल चार माह के भीतर 10,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो गई है. इसकी बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन देश भर में 10 हजार से अधिक लोगों ने इसे बुक करवाया. आज स्थिति यह है कि दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में इस कार के लिए करीब तीन माह तक की वेटिंग चल रही है.

हम जिस कार की बात रहे हैं वो है देसी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की सबसे सफल हैचबैक कार टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन. टाटा ने बीते दिसंबर 2022 में टाटा टियागो ईवी को लॉन्च किया था. अप्रैल आते-आते इसकी 10 हजार से अधिक यूनिट्स बिक गई. यह देश में किसी भी इलेक्ट्रिक कार के लिए सबसे बड़ी सफलता है. बीते जून महीने में इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की बात करें तो इस दौरान टाटा ने 19,346 इलेक्ट्रानिक कारों की बिक्री की, जिसमें एक बड़ी हिस्सेदारी टाटा टियागो की है. बीते वर्ष की इसी तिमाही में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री केवल 9446 यूनिट्स की थी. इस तरह इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में टाटा ने 105 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है.

कैसी है यह शहजादी
टाटा टियागो अपने आप में एक सफल कार रही है. इसने हैचबैक सेग्मेंट की तस्वीर बदल दी है. सेफ्टी, स्पेस और फीचर्स में यह पहले ही अपने सेग्मेंट की बेहतरीन कार थी. सेफ्टी के मामले में यह देश की टॉप हैचबैक में शामिल है. इसे ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) रेटिंग में 4 स्टार मिला हुआ है. एंट्री लेवल हैचबैक में किसी भी इंडियन कार को मिलने वाली यह टॉप रेटिंग है. एसयूवी सेग्मेंट में एसयूवी 700 को 5 स्टार रेटिंग मिला हुआ है. पाइव स्टार सबसे टॉप रेटिंग होती है. इसी तरह इस कार के रनिंग कॉस्ट की बात करें तो यह इतना किफायती है कि लोकप्रिय दोपहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर की सवारी महंगी पड़ेगी. स्प्लेंडर औसतन एक लीटर पेट्रोल में 60 किमी चलती है. यानी उसका रनिंग कॉस्ट करीब 1.70 रुपये प्रति किलोमीटर पड़ता है जबकि इस कार की सवारी करने पर रनिंग कॉस्ट केवल 70 पैसे प्रति किमी पड़ता है.

CNG के बराबर कीमत
टाटा ने तीन फरवरी को टियागो ईवी की डिलीवरी शुरू की थी. डिलीवरी से पहले ही कंपनी को 20 हजार से अधिक यूनिट्स की बुकिंग प्राप्त हो चुके थे. कंपनी टियागो टाटा को 8.49 लाख रुपये के एक्स शो रूम कीमत पर लॉन्च किया है. यह गाड़ी दो बैटरी पैक के साथ आती है. 19.2 किलो वाट बैटरी वाली रेंज 250 किमी है जबकि 24 किलो वाट की बैटरी वाली कार की रेंज 315 किमी है. इसकी अधिकतम एक्स शो रूम कीमत 11.49 लाख रुपये तक है. टाटा टियागो सीएनजी की एक्स शो रूम कीमत 6.50 लाख से शुरू होकर 8.11 लाख रुपये तक जाती है.

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात