कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत का नाम अंकित प्रचार सामग्री जब्त

अंबिकापुर , सरगुजा जिले में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने सामग्री बांटी जा रही है। शुक्रवार की रात अंबिकापुर विधानसभा के लटोरी में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के नाम लिखे झोले में शाल जब्ती की कार्रवाई की गई थी। शनिवार की रात सीतापुर के आदर्शनगर स्थित कांग्रेस नेता के गोदाम के अलावा राधापुर के एक गोदाम से भारी मात्रा में छाता, साड़ी,स्पोर्ट्स शूज, टी शर्ट, हाफ पैंट और खेल सामग्री जब्ती की कार्रवाई की गई है। छाता में सीतापुर के कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा हुआ था। ये सारी सामग्रियां मतदाताओं को वितरित करने के लिए संग्रहित कर रखी गई थी। इसके अलावा एक छोटे मालवाहक में भी सामान बरामद किया गया है। जिले में उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजनैतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता ही एक-दूसरे की शिकायत निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से कर रहे हैं।इससे सामग्री जब्ती करने में सहूलियत भी मिल रही है।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात सीतापुर के अदर्शनगर में कार्रवाई की गई। यहां एक कांग्रेसी नेता के गोदाम में सामग्री भण्डारित कर रखने की शिकायत मिली थी। टीम जब वहां पहुंची तो गोदाम से सामान लेकर मालवाहक वाहन निकल रही थी। टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।ग्राम सीतापुर आदर्श नगर में फ्लाइंग स्क्वायड दल द्वारा 384 नग छाता, सहित टी शर्ट, हाफ पैंट और खेल सामग्री और एक वाहन जब्त किया गया।

इस सामग्री में कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम अंकित मिला। एफएसटी दल द्वारा जब्त की गई सामग्री का पंचनामा बनाते हुए रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित की गई और सामग्री थाना प्रभारी सीतापुर को सुपुर्द किया गया। इसी तरह शिकायत परफ्लाइंग स्क्वायड दल द्वारा एक्शन लेते हुए आदर्शनगर स्थित गोदाम से साड़ी 1640 नग, स्पोर्ट्स शूज 555 नग, और चांदनी 70 नग जब्त किया गया। जांच के दौरान गोदाम में रखे सामग्री का बिल मौके पर संदेहास्पद पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। एक अन्य शिकायत में ग्राम राधापुर, बेरियर पारा में स्थित गोदाम से धोती और खाना बनाने का सेट जब्त किया गया। जब्त किए गए सामग्री को थाना प्रभारी सीतापुर की सुपुर्दगी में दिया गया। ये सभी सामान मतदाताओं को वितरित करने के लिए रखा गया था। कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अंकित होने से सामग्री भी उन्हीं के समर्थकों द्वारा मंगाकर रखे जाने की संभावना जताई जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…