किसानों को मुआवजा दिलवाने जिला मुख्यालयों में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

 रायपुर, छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने लगातार हो रही बारिश से किसानों को हुए फसल क्षति की मुआवजा किसानों को देने की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल ओपन डीके निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में दोपहर 2  बजे प्रदर्शन कर कलेक्टरों को मांग पत्र सौंपा गया।

रायपुर राजधानी में दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी प्रदर्शन कर जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव विजय कुमार झा एवं लोकसभा सचिव पीएस पन्नू के नेतृत्व में अनेकों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार हो रहे बारिश से किसानों के फसलों को बेतहाशा क्षति हो रही है। वर्तमान में बोए गए दो फसली धान, तथा सब्जियों सहित कृषि उत्पादों को भारी वर्षा से क्षति पहुंच रही है।

आम आदमी पार्टी ने इस प्राकृतिक आपदा के संबंध में तत्काल अपने अधीनस्थ तहसीलदार व पटवारियों को निर्देशित कर फसल को हुए क्षति का सर्वे कराकर, पीड़ित किसान को इस संबंध में राजस्व परिपत्र के प्रावधानों के तहत फसल क्षति मुआवजा प्रदान करने की व्यवस्था करने की मांग की है।

पार्टी नेताओं ने कलेक्टर से कहा है कि अपेक्षा ही नहीं विश्वास भी है कि किसानों के हित में आवश्यक कारवाही सुनिश्चित करेंगे। लगातार बारिश से सब्जियों को हुई क्षति के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सब्जियों के भाव दोगुने हो गए हैं।  मांग एवं पूर्ति के सिद्धांत के तहत सब्जियां बाजार में उपलब्ध नहीं हो रही है। इसलिए बेतहाशा महंगाई में वृद्धि हुई है। प्रतिनिधिमंडल में पीएस पन्नू, नंदन कुमार सिंह, विजय कुमार झा, एम एल हैदरी, गौरव सिंह, राशिद अली, सहित अनेक पार्टी नेता शामिल थे।

  • Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर